सोशल संवाद / राँची : आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में पार्टी ने अपने केंद्रीय स्तर के नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर अनुमति और वाहनों के पास जारी करने का अनुरोध किया गया है.

यह भी पढे : Railway : टाटानगर समेत स्टेशनों की सफाई पर सख्त हुई रेलवे, अब ये विभाग संभालेगा कमान
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में होगा प्रचार अभियान
पत्र के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे. उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ केंद्रीय नेता भी प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
कई प्रमुख नेता स्टार प्रचारक के रूप में शामिल
जारी सूची में डॉ. सरफराज अहमद, विनोद कुमार पाण्डेय, जोबा मांझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुआ, चमरू लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. मधु माजी, हफीजुल हसन, सुदिव्यम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुसारण होरो, विकास मुंडा, एमटी राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी सहित कई नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है.
विभिन्न माध्यमों से करेंगे प्रचार यात्रा
इन नेताओं द्वारा असम राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान वायु मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग का उपयोग किया जाएगा. इसके लिए निर्वाचन आयोग से आवश्यक अनुमति मांगी गई है.
वाहनों के पास जारी करने का अनुरोध किया गया है कि स्टार प्रचारकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों के लिए असम राज्य की सीमा के भीतर परिचालन की अनुमति प्रदान की जाए.









