January 13, 2025 7:45 pm

झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन; कोल्हान की विधायक, सांसद और मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; लगाई हुंकार

झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

सोशल संवाद / सरायकेला(रिपोर्ट – दीपक महतो ) : जिस बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात भाजपा कर रही है पहले वे अपनी सीमा की सुरक्षा बढ़ाए। उन्हीं की सीमा को पार कर बांग्लादेशी घुसपैठिएं झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं। झारखंड की सीमा तो बांग्लादेश से सटती भी नहीं हैं। भाजपा घुसपैठियों के मुद्दे को चुनावी स्टंट बनाकर झारखंड में फिर से सत्ता में आना चाहती है, लेकिन इस बार झारखंड में भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर दिया जाएगा। उक्त बातें मंत्री दीपक बिरुवा ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरायकेला टाउन हाल में कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में झारखंड को चार मुख्यमंत्री दिए। लेकिन विकास का काम एक मुख्यमंत्री भी नहीं कर पाए। चम्पाई सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी में विराजमान तो हुए लेकिन उनके शासन काल में भी राज्य का विकास नहीं हो पाया। ऐसे में अब भाजपा असम के मुख्यमंत्री को झारखंड में लाकर पता नहीं क्या इतिहास रचने वाली है? जो अपने राज्य में आदिवासियों का भला नहीं कर पाए, वह झारखंड में रहने वाले आदिवासियों का क्या भला करेंगे।

यह भी पढ़े : राजनगर झामुमो को मिला बड़ा झटका : जिला संयुक्त सचिव नेबू प्रधान के साथ प्रखंड के कुल 11 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सौंपा इस्तीफा

मंत्री रामदास सोरेन ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड का विकास नहीं विनाश हुआ है। भाजपा ने झारखंड की खनिज संपदा ही नहीं यहां की संस्कृति को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों को असम में आज तक आदिवासी का दर्जा नहीं मिला है। उन्हें ट्री ट्राइप कहा जाता है। लेकिन असम के मुख्यमंत्री झारखंड में आकर आदिवासियों की हित की बात करते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को देश का पहला राज्य बना दिया है जहां 21 वर्ष से जब तक जीवित है तब तक महिलाओं को पेशन मिलेगा।

सांसद जोबा मांझी ने कहा कि सरायकेला विधानसभा की राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी सभी को है। लेकिन हिम्मत नहीं हारना है। संगठन को इतना मजबूत करना है कि विपक्षी को इसका जवाब खुद ब खुद मिल जाए। जिस तरह से लोकसभा चुनाव में एकजुटता का परिचय दिया है, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी एकजुटता का परिचय देना है।

कार्यक्रम के दौरान सौ से ज्यादा लोगों ने झामुमो की सदस्यता मंच में आकर ली। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम सहित अन्य शामिल रहे। मंच पर मौजूद मंत्री दीपक बिरुआ सहित अन्य मंत्री व विधायकों ने अपने हाथों झामुमो का पट्टा पहनाकर उन्हें झामुमो में शामिल किया। स्वागत भाषण झामुमो जिलाध्यक्ष डा. शुभेन्द्रु महतो ने दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को फिर एक बार कमर कस लेने के लिए प्रेरित किया।

हजारों की संख्या में पूरे सरायकेला विधानसभा से पहुंचे थे कार्यकर्ता:-

सरायकेला टाउन हाल में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। टाउन हाल में पांव रखने की जगह नहीं थी। टाउन हाल के बाहर भी झामुमो कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ जमी हुई थी। लोग खड़े होकर नेताओं को सुन रहे थे। पूरे कोल्हान प्रमंडल से मंत्री व विधायक इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम को दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच नेताओं ने खूब जोश भरा। इससे पूर्व जिला कमेटी की ओर से पुष्प गुच्छ व फूल माला पहनाकर कर मंत्री, विधायकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुधीर महतो, विजय महतो, रामजीत हंसदा , गोपाल महतो, बेनी माधव महतो,वासुदेव महतो, समीर महतो सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण Keyboards पर QWERTY क्रम में क्यों रहते हैं अक्षर इस देश में नहीं है एक भी मच्छर