---Advertisement---

आदित्यपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: सुभाष परिवार के सदस्यों ने की बेरहमी से पिटाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
आदित्यपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर में पत्रकार अंकित शुभम और उनके परिवार के सदस्यों पर सुभाष यादव के परिवार के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अंकित शुभम और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना 11. 30 बजे की आसपास की बताई जा रही है।

यह भी पढे : जमशेदपुर ऑक्सीजन कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा, अमरप्रीत सिंह काले हुए शामिल

अंकित शुभम के पिता ने बताया कि घटना के वक्त अपने बेटे को कई बार बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने घेर कर बेटे को मारपीट कर लहूलोहान कर दिया। वहीं, चार पहिया वाहन से चढ़कर जान से मारने की भी कोशिश की गई, गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया। घटना के बाद अंकित शुभम से सोने का चैन छिनताई करने का प्रयास किया गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुभाष यादव का घर अंतिम छोर में है, जहां वाहन लगाने को लेकर हल्की सी बहस हुई थी। इसके बाद सुभाष यादव ने अपने रिस्तेदार सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार को बुलवाया और लाठी-डंडे से घर में घुसकर अंकित शुभम के पिता, बहन और माता को बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि सुभाष यादव अक्सर आसपास के लोगों से बदतमीजी करते रहते हैं। रास्ते में कई बार गाड़ी लगे रहने पर गाड़ी भी अपने मनमर्जी से पलट देते हैं।

पुलिस ने बताया कि पार्किंग को लेकर नोक-जोक हुई थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। अंकित शुभम को काफी ज्यादा चोट लगी है, जिसमें नाक से  ज्यादा खून निकल गया है। आदित्यपुर थाना प्रभारी ने स्पष्ट कर दिया है कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लिखित आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना जिस जगह हुई हैं उसके आसपास सीसीटीवी कैमरा भी लगी हुई हैं। हालांकि, मीडिया द्वारा कवरेज करने के दौरान भी सुभाष यादव के परिवार द्वारा बदतमीजी भी की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version