---Advertisement---

JSSC ने वैज्ञानिक सहायक परीक्षा 2025 का संशोधित परिणाम जारी, चयनितों की सूची घोषित

By Aditi Pandey

Published :

Follow
JSSC Scientific Assistant Exam 2025 Result Released

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने विभिन्न विषयों में चयनित और प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों की जानकारी रोल नंबर के साथ प्रकाशित की है। यह परिणाम लिखित परीक्षा के बाद प्राप्त आपत्तियों और अभ्यावेदनों के निस्तारण के पश्चात घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: UPSC EPFO APFC भर्ती परीक्षा का लिखित परिणाम जारी, इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

जारी सूची के अनुसार, सामान्य रसायन, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगर्भशास्त्र और मृदा फॉरेंसिक जैसे विषयों में नियमित चयन किया गया है, जबकि आनुवंशिकी, माइक्रोबायोलॉजी और जीव विज्ञान में कुछ अभ्यर्थियों को वैकल्पिक सूची में रखा गया है। आयोग ने बताया कि पूर्व में कुछ उम्मीदवारों का परिणाम आवश्यक दस्तावेजों की कमी या त्रुटि के कारण रोका गया था, जिसे अब संशोधित कर शामिल किया गया है।

JSSC ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र और अंक सत्यापन से जुड़ी विस्तृत सूचना अंतिम परिणाम जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। साथ ही, परिणाम में किसी भी प्रकार की तकनीकी या टंकण त्रुटि को सुधारने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट