---Advertisement---

JTET: शिक्षक बनने की राह खुली, उम्र सीमा में नौ साल छूट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
JTET The path to becoming a teacher is open

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड में 9 साल बाद एक बार फिर शिक्षक बनने की राह खुल गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की अधिसूचना जारी कर दी है। नई नियमावली में अधिकतम उम्र सीमा में नौ साल की छूट दी गई है। इसमें न्यूनतम उम्र 21 साल तय की गई है।

यह भी पढ़ें: Study Tips 2026: बच्चों की पढ़ाई खराब कर सकती हैं ये 5 चीजें, स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं

खास बात यह है कि वर्ष 2024 में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी नए सिरे से फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। हालांकि उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी। ऑनलाइन फॉर्म में छोटी सी गलती या OMR शीट में त्रुटि पर आवेदन रद्द हो जाएगा। अभ्यर्थी 21 अप्रैल से 21 मई जैक की वेबसाइट पर आवेदन दे सकते हैं।

उम्र में छूट सिर्फ इस बार के लिए

2016 के बाद अब 2026 में परीक्षा हो रही है। सरकार ने गैप को देखते हुए अधिकतम उम्र में 9 साल की छूट दी है। यह छूट वन टाइम अवसर के रूप में दी जा रही है। इससे उम्र सीमा पार कर चुके हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। पारा शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है। जिन पारा शिक्षकों की सेवा दो साल हो चुकी है, वे 58 साल की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं।

पुराने आवेदकों को झटका और राहत

जैक के वर्ष 2024 की विज्ञप्ति के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को झटका और राहत दोनों है। इन्हें फिर से आवेदन करना अनिवार्य है। लेकिन राहत यह है कि ऐसे अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना होगा।

लैंग्वेज- II नया चयन करना होगा

JTET के लिए आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों को लैंग्वेज-II नया चयन करना होगा। पिछली बार JTET का आवेदन रद्द होने की मुख्य वजह लैंग्वेज-II थी। नई नियमावली के अनुसार लैंग्वेज-II अभ्यर्थियों को भरना होगा।

दो लेवल की परीक्षा, दोनों में बैठ सकेंगे अभ्यर्थी: JTET दो लेवल में आयोजित की जाएगी। दोनों में अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। लेवल-1 में (प्राथमिक) कक्षा 1 से 5 के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं लेवल-2 में (उच्च प्राथमिक) कक्षा 6 से 8 के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---