Advertisement 1
Advertisement 2

Jugsalai Nagar Parishad: उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jugsalai Nagar Parishad उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : Jugsalai Nagar Parishad के उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार सुबह से चुनाव प्रक्रिया कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गई. मतदान प्रक्रिया Jamshedpur के प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से अत्यंत गोपनीय माहौल में कराई जा रही है.

यह भी पढ़े  : झारखंड में गहराया ब्लड संकट, अस्पतालों में कमी से मरीजों को रिप्लेसमेंट डोनर पर मिल रहा खून

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रशासन ने पार्षदों की संभावित खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. मतदान समाप्त होने तक पार्षदों को किसी भी बाहरी व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं है. यहां तक कि उन्हें सुरक्षा घेरे में ही शौचालय तक ले जाया जा रहा है.

चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं. मुस्लिम बहुल क्षेत्र से इरशाद हैदर और राहत हुसैन के बीच मुकाबला माना जा रहा है. वहीं हिंदू बहुल क्षेत्र से अर्चना दुबे और सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू शर्मा अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. इससे चुनाव मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है.

सीसीटीवी निगरानी में पूरी प्रक्रिया चुनाव प्रक्रिया की निगरानी एसआरओ राहुल जी आनंद और प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में की जा रही है. पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे और अंतिम समय में किसी भी तरह के राजनीतिक जोड़-तोड़ की संभावना न रहे. सभी 22 वार्ड पार्षदों को मतदान कक्ष के भीतर ही रखा गया है. प्रशासन की ओर से परिसर में कड़ी चौकसी बरती जा रही है.

शाम चार बजे होगा शपथ ग्रहण चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में नगर परिषद की अध्यक्ष Naushin Khan सहित सभी पार्षद पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator