जमशेदपुर कदमा केरला पब्लिक स्कूल में जूनियर अलंकरण सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल के निदेशक शरत चंद्रन के निर्देश पर मुख्याध्यापिका अलमेलु रविशंकर के देखरेख में शिक्षा के साथ ऊचाइयों को छूने और सफलता के शिखर तक पहुंचाने के लिए छात्र – छात्राओं के बीच कई क्रियात्मक गतिविधि को लेकर विद्यालय प्रबंधन लगातार प्रयासरत है | बुधवार  के दिन प्राइमरी विंग के छात्र को लेकर  नव नियुक्त गठित छात्र परिषद के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया |मौके

पर विद्यालय की अध्यक्षा मनोरमा नायर,विद्यालय के निदेशक शरत चंद्रन,  विद्यालय की शैक्षणिक निदेशिका लक्ष्मी शरद, केरला पब्लिक स्कूल के सभी अन्य शाखाओं की प्रधानाध्यापक,प्रधानाधायापिका शर्मिला मुखर्जी, मुख्याध्यापिका अलमेलु रविशंकर एवं संयोजिकाओं ने इस समारोह में शिरकत की |

Sunrise Enclave

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना गीत के साथ हुआ| विद्यार्थियों के छात्रों के  द्वारा आकर्षक परेड की गई, जिसका नेतृत्व छात्र नेता प्रिया कार कक्षा पाँचवीं ‘द ‘एवं मेधान्श ब्रजेश  कक्षा पाँचवीं ‘स ‘ ने की|कार्यक्रम के दौरान छात्र – छात्राओं के बीच ज़िम्मेदारी की भावना पैदा करने का प्रयास किया गया |छात्रों में जिम्मेवारी की भावना के साथ कर्तव्य का गुण सिखाया गया|ऊंचाइयों को छूने और सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए विद्यालय शिक्षिका का हमेशा छात्रों के बीच सामंजस्य रहता है|

पाँचवीं कक्षा के निर्वाचित अध्यक्ष ,प्रिया कार एवं मेधान्श ब्रजेश  ने विद्यालय की मुख्यध्यापिका श्रीमती अलमेलु रविशंकर से बैज प्राप्त की |निर्वाचित सदस्य जिन्हें बैज प्राप्त हुआ इस प्रकार हैं-  आचार-विचार –शरन्या कक्षा पाँचवीं ‘ब ‘‘,अनुशासन – अभिषेक झा  कक्षा चौथी ‘स’,पर्यावरण – सृजित भारती कक्षा चौथी ‘द ’,सुरक्षा  श्रेया कुमारी कक्षा पाँचवीं ‘द’ |इसके अलावा हाउस कप्तान का भी चयन हुआ जो इस प्रकार हैं-ग्रीन हाउस- धनश्री भट्टाचार्य, येल्लो हाउस –प्राची झा, ब्लू हाउस –गुरलीन कौर ,रेड हाउस- ज्योता नायक |  मुख्याध्यापिका ने निर्वाचित सदस्य को शुभकामनायें दी|इस कार्यक्रम के द्वारा बच्चों में नेतृत्व की झमता का विकास किया गया ताकि आगे चलकर बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके|अंत में धन्यवाद ज्ञापन कक्षा पाँचवीं ‘ द ‘की छात्रा प्रिया कार ने दी और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया|

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---