Dr Abhishek Child Care

कमांड इलाके में पानी देना जुस्को की जिम्मेदारी – पवन अग्रवाल     

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के नेता पवन अग्रवाल ने सीतारामडेरा कमांड इलाका में पानी की सप्लाई नही होने पर गंभीर चिंता ब्यक्त की। पवन के अनुसार लीज एरिया होने के कारण सभी जुस्को की कई दशकों से नियमित उपभोक्ता है। महीने दर महीने बिल का भुकतान भी करते है। जबकि जितना तल्ला घर होगा बिल उतना ही ज्यादा होगा। उसे भी आम लोग अपनी जिम्मेदारी समझ कर भुगतान कर रहे है। परन्तु काफी दिनों से सैकड़ो  घरों में पानी नही मिल पा रही है।

जब टाटानगर वाटर टंकी में लोगो ने शिकायत की तो मनोज सहाय नाम के अधिकारी ने आम जनता के साथ अभ्रता पूर्वक ढंग से ब्यवहार कर लोगो को भगा दिया। पवन के अनुसार आज इसकी जानकारी वाटर विभाग के राजीव कुमार से संपर्क कर तत्काल टैंकर से पानी सप्लाई कराई गई। पवन ने जुस्को प्रबंधन से समश्या के स्थायी समाधन कि मांग की अन्यथा बाध्य होकर आम जनता के साथ टाटानगर वाटर टावर का घेराव करने को बाध्य होगी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी रड नीति बना कर आंदोलन को अंजाम तक पहुँचाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator