---Advertisement---

ज्योति ने जनता से पूछा- चुनाव लडूं या नहीं:यूजर्स ने कही बड़ी बात

By Muskan Thakur

Published :

Follow
ज्योति ने जनता से पूछा- चुनाव लडूं या नहीं:यूजर्स ने कही बड़ी बात

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के विवाद के बीच ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा है। ज्योति सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर पूछा है कि, क्या मैं चुनाव लड़ूं या नहीं।

ये भी पढ़े : चीन ने WTO में भारत के खिलाफ शिकायत की:कहा-भारी सब्सिडी देकर घरेलू कंपनियों को फायदा दे रही भारत सरकार

ज्योति सिंह के फेसबुक पोस्ट पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने लिखा है लड़ना चाहिए, तो किसी ने लिखा है कि पवन सिंह के बिना आप कुछ भी नहीं। जमानत जब्त हो जाएगी। एक यूजर ने लिखा है कि, पहले आप अपना घर बचाइए।

पहले ज्योति सिंह ने जो पोस्ट किया हू-ब-हू पढ़िए

कराकाट के देवतुल्य जनता। आज मैं अजीब सी असमंजस में हूं मैं जानना चाहती हूं कि क्या करूं। मैंने फोन से भी पता करने कि कोशिश कि 50 फीसदी पॉजिटिव रिस्पांस रहा और 50 पर्सेंटेज लोगों ने नेगेटिव रिस्पांस दिया। अब मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं। इस लिए जैसे कि मैं हमेशा आप लोगो से पूछ के कोई भी फैसला लिया है तो आज भी बिना पूछे आपसे कोई फैसला नहीं करुंगी। कल आप लोगो के बीच मैं आ रही हूं। एक सवाल मन में लेके मुझे उम्मीद है कि जवाब और सलाह दोनों ही मुझे बेटी बहू मान कर देंगे। मैं चुनाव लड़ूं या ना लडूं। वहां की जानता मेरे लिए हमेशा पूजनीय थी है और हमेशा रहेगी।

हाल ही में पीके से हुई थी मुलाकात

पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को प्रशांत किशोर से मुलाकात की। जनसुराज के ऑफिस में बंद कमरे में दोनों के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---