गाढ़ाबासा में सैकड़ों महिलाओं ने मां मंगला पूजा का भव्य आयोजन शुरू किया, अमरप्रीत सिंह काले ने किया उद्घाटन

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : गाढ़ाबासा स्थित “श्री श्री मां मंगला पूजा कमेटी” के तत्वावधान में आयोजित मां मंगला पूजा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले द्वारा नारियल फोड़कर एवं माथा टेककर किया गया।

ये भी पढे : परशुराम जयंती 19 को, 20 को मनेगी अक्षय तृतीया

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस अवसर पर कमेटी की सैंकड़ों महिला सदस्यों द्वारा पारंपरिक ढंग से काले का आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे पूरे आयोजन में विशेष भव्यता और गरिमा जुड़ गई। कार्यक्रम के दौरान बस्तीवासियों द्वारा भक्ति, अनुशासन एवं सांस्कृतिक समृद्धि का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

अपने संबोधन में काले ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि मां मंगला की पूजा से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहायक है।

उन्होंने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए हार्दिक बधाई दी। साथ ही मां मंगला से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण बना रहे।

कार्यक्रम में रीया देवी, रीना देवी, ममता दीप, अनीता कुमारी, कोमल कौर, दुर्गा ठाकुर, गोपी कांत, किशोरी देवांगन, सतबीर कांत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---