श्री शिव शीतला मंदिर, गोविंदपुर में 4 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को कल निकलेगी कलश यात्रा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : श्री शिव शीतला मंदिर,सिंगल हाउसिंग कॉलोनी, छोटा गोविंदपुर में स्थित गोविंदपुर के सबसे पुराने शिव मंदिर में शिवलिंग के विखंडित होने के कारण 4 दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन आगामी 13 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसके तहत 13 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गोविंदपुर के हजारों महिलाएं हिस्सा लेंगी। 14 अप्रैल को विविन्न अधिवास के उपरांत शिव जी का नगर भ्रमण का कार्यक्रम है ।15 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ 16 अप्रैल को महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

Sunrise Enclave

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी  के द्वारा शिवलिंग सहित सभी प्रकार के मूर्तियां पूर्व में ही दी जा चुकी है। इस अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक में स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ में सहयोग के साथ-साथ बढ़ चक्कर हिस्सा लेने की अपील के एम यज्ञ को सफल बनाने का आग्रह किया। यज्ञ को सफल बनने में शिव परिवार के नीरज श्रीवास्तव, आचार्य राजकुमार तिवारी, श्रीकांत बाबा, दीपू,भीम राज अग्रवाल, कार्तिक, टूटून, सुशील अग्रवाल,संजीव ,गुड़िया, बबिता अग्रवाल,मोना देवी,आशा देवी, प्रियका, ऋचा जी का अहम योगदान है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट