सोशल संवाद/डेस्क: सिंहभूम चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्य युवा व्यावसयी कृष्णा शर्मा काली ने जमशेदपुर के प्रमुख व्यवसायी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र केरव गांधी के अपहरण की घटना को अत्यंत चिंताजनक एवं दुखद बताया है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञाप्ति में काली शर्मा ने वरीय पुलिस अधीक्षक से अपहरण मामले में त्वरित, निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart समेत 8 ई-कॉमर्स कंपनियों पर ₹44 लाख का जुर्माना
उन्होंने एसएसपी को अवगत कराया कि मीडिया में फिरौती एवं 48 घंटे के अल्टीमेटम से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद परिजनों और शहरवासियों की बेचौनी और बढ़ गई है। यदि समय रहते केरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी नहीं होती है, तो यह प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा।










