समाचार

आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम, बिस्टुपुर में माता पद्मावती एवं भगवान विष्णु का दक्षिण भारतीय विधान से कल्याण महोत्सव संपन्न

सोशल संवाद/डेस्क : आंध्र प्रदेश श्री राम मंदिर में माता पद्मावती का ब्रह्मोत्सव का कार्यक्रम आज माता पद्मावती एवं भगवान विष्णु के कल्याणत्सव (विवाह उत्सव) के साथ ही पूरा हो गया आज संध्या 6:00 बजे से पुरोहित पी कंदमाचारी के तत्वाधान में इस विशाल उत्सव को संपन्न कराया गया।

150 युगल जोड़ी के साथ सैकड़ो भक्तों की उपस्थिति में वैदिक मंत्र एवं चारों वेदों के पठन-पाठन के साथ माता पद्मावती ने भगवान विष्णु के साथ विवाह करते हुए अपने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया रात्रि करीब 8:30 बजे कार्यक्रम की समाप्ति हुई तत्पश्चात सभी भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में चार अलग-अलग प्रकार के व्यंजन भी वितरित किए गए जिसमें पोंगल दही चावल कड़मबम चक्र पोंगली मंदिर के पुरोहित द्वारा बनाकर भगवान को भोग लगाया गया.

कार्यक्रम को संपन्न कराने में पुरोहित कुंदन आचार्य के अलावे केशवाचारी शेषाद्री संतोष कुमार पत्ता भी रामचंद्र विजय राघवन शंकर हयग्रीवा आदि का सहयोग पूरी तरह रहा कार्यकारिणी समिति की ओर से अध्यक्ष वीडियो गोपाल कृष्ण महासचिव दुर्गा प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर उपाध्यक्ष सी एच रमना, वाई श्रीनिवास, महेश राव,  पी रवि प्रकाश,नरसिंह राव, राज शेखर, रवि अल्वा सहित सैकड़ों भक्त गण उपस्थित थे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

12 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago