प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई Katrina Kaif की स्किन, बॉडी शेमिंग के बीच बताया कैसे रखती हैं खुद का ख्याल

By Riya Kumari

Published :

Follow
प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई Katrina Kaif की स्किन, बॉडी शेमिंग के बीच बताया कैसे रखती हैं खुद का ख्याल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस Katrina Kaif इन दिनों अपनी पोस्ट-प्रेग्नेंसी बॉडी को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बीच सुर्खियों में हैं। नवंबर 2025 में पति विक्की कौशल के साथ बेटे विहान का स्वागत करने के बाद कैटरीना ने लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आईं। इसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पुराने और नए लुक की तुलना करते हुए कमेंट किए।

यह भी पढे ; Anant Nag को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024, 5 दशक से ज्यादा का रहा सिनेमाई सफर

इसी बीच कैटरीना कैफ ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी के बाद अपनी स्किन में आए बदलावों और खुद की देखभाल को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी स्किन पहले की तुलना में ज्यादा संवेदनशील हो गई थी।

प्रेग्नेंसी के बाद ज्यादा सेंसिटिव हो गई स्किन

Katrina Kaif ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनकी स्किन में काफी बदलाव आया। उनके लिए यह समझना चुनौतीपूर्ण था कि कौन से प्रोडक्ट उनकी स्किन के लिए सही हैं। ऐसे में उन्होंने ऐसे प्रोडक्ट्स पर ध्यान दिया, जो स्किन को आराम दें और उसे बेहतर महसूस कराने में मदद करें।

अब Katrina Kaif के लिए क्या है खूबसूरती का मतलब?

Katrina Kaif ने यह भी बताया कि मॉडलिंग और एक्टिंग के शुरुआती दिनों की तुलना में अब खूबसूरती को लेकर उनकी सोच बदल गई है। उनके मुताबिक, अब उनके लिए सबसे अच्छा दिखना उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना सबसे अच्छा महसूस करना

उन्होंने कहा कि अच्छा महसूस करने के लिए वह खुद की पूरी तरह देखभाल करने पर ध्यान देती हैं।

हेल्दी डाइट से मेडिटेशन तक, ऐसे रखती हैं खुद का ख्याल

Katrina Kaif के मुताबिक, उनकी सेल्फ-केयर रूटीन में कई चीजें शामिल हैं। वह हेल्दी डाइट लेने, एक्टिव रहने और मेडिटेशन करने पर ध्यान देती हैं। इसके अलावा सुबह उठने के बाद करीब एक घंटे तक फोन से दूर रहना और सुबह की नेचुरल लाइट लेना भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि इन चीजों से उन्हें बेहतर महसूस होता है और इसका असर उनकी स्किन पर भी दिखाई देता है।

परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना भी जरूरी

Katrina Kaif ने कहा कि परिवार और दोस्तों के साथ खाली समय बिताना भी उन्हें खुद से जुड़ने और बैलेंस बनाने में मदद करता है। उनके लिए कभी-कभी काम से पूरी तरह दूरी बनाकर स्विच ऑफ करना भी जरूरी है।

मां बनने के बाद कैटरीना के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणियों के बीच पाकिस्तानी अभिनेता-सिंगर अली जफर ने भी उनका समर्थन किया और महिलाओं के शरीर को लेकर बनाए गए खूबसूरती के मानकों पर सवाल उठाए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट