Advertisement 1
Advertisement 2

केदारनाथ यात्रा रुकी…धाम से पहले ग्लेशियर टूटने से फंसे तीर्थ यात्री

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 पर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान के बाद 03 मई को केदारनााथ यात्रा स्थगित करने के बाद आज गुरुवार 04 मई को यात्रा को दोबारा शुरू किया गया था। लेकिन, कुछ ही घंटों की यात्रा के बाद एक बार फिर यात्रा को रोक दिया गया है। धाम से करीब तीन किलोमीटर पहले एक ग्लेशियर के टूटने की वजह से यात्रा को रोका गया है।

ग्लेशिश के पैदल मार्ग पर आने की वजह से केदारनाथ धाम को दर्शन के लिए पहुंचे तीर्थ यात्री फंस गए हैं। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम को दर्शन के लिए भेजे तीर्थ यात्री गौरीकुंड में फंसे हुए हैं। एमपी, राजस्थान, यूपी, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों से उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गईं हैं।

केदारनाथ पैदल मार्ग भैरव और कुबेर गदेरे के बीच ग्लेशियर आने के कारण फिर से बंद हो गया है। हालांकि जिला प्रशासन के निर्देशों पर मार्ग खोलने का काम जारी है। लेकिन, पैदल मार्ग पर भारी बर्फ के जमा होने की वजह से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। गुरुवार को केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator