समाचार

केजरीवाल को ED केस में जमानत, CBI केस में रहेंगे जेल में

सोशल संवाद / डेस्क: शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। जस्टिस संजीव खन्ना ने जमानत देते हुए कहा- केजरीवाल 90 दिन से जेल में हैं। इसलिए उन्हें रिहा किए जाने का निर्देश देते हैं। हम जानते हैं कि वह चुने हुए नेता हैं और ये उन्हें तय करना है कि वे मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं या नहीं।

यह भी पढ़े : PPAC का पदार्पण ही दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के कारण हुआ- वीरेंद्र सचदेवा

मामले को बड़ी बेंच को किया ट्रांसफर

जस्टिस खन्ना ने कहा- हम ये मामला बड़ी बेंच को ट्रांसफर कर रहे हैं। गिरफ्तारी की पॉलिसी क्या है, इसका आधार क्या है। इसके लिए हमने ऐसे 3 सवाल भी तैयार किए हैं। बड़ी बेंच अगर चाहे तो केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर बदलाव कर सकती है।

केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसके बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें कस्टडी में भेज दिया था। गिरफ्तारी और कस्टडी को केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर सुनवाई हुई। केजरीवाल को ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिली है। उनके खिलाफ दूसरा मामला CBI का है। भ्रष्टाचार के केस में वे न्यायिक हिरासत में हैं। इसलिए जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गंदे यमुना घाट पर डुबकी लगा कर माँ यमुना से मांगी क्षमा

सोशल संवाद / दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र…

11 hours ago
  • समाचार

भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए पहले दिल्ली की हवा प्रदूषित किया और अब पानी को भी जहरीला बना रही है-सीएम आतिशी

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : हरियाणा से छोड़े…

12 hours ago
  • राजनीति

महिलाओं को 1000 रुपये देने का वायदा तो पूरा किया नही, अब नई योजना दिव्यांगों को 5000 रुपये प्रति माह देने का वादा महज चुनावी स्टंट है – देवेन्द्र यादव

सोशल संवाद / नई दिल्ली( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

13 hours ago
  • समाचार

गठबंधन के सभी दलों की हुई सामूहिक बैठक, सबने सयुंक्त रुप से लिया बन्ना गुप्ता को जिताने का संकल्प

सोशल संवाद / जमशेदपुर : गठबंधन धर्म निभाते हुए इंडिया के सभी दलों के पदाधिकारियों…

13 hours ago
  • समाचार

सोनारी की महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बन्ना गुप्ता के विकास कार्यों से प्रभावित होकर महिलाएं जुड़…

13 hours ago
  • समाचार

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान “दाना”, 120 किमी प्रति घंटे की है रफ्तार

सोशल संवाद / डेस्क : बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान "दाना" (दाना…

1 day ago