Advertisement 2

केजरीवाल झूठ एवं भ्रम की राजनीति के शातिर खिलाड़ी हैं -वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
केजरीवाल झूठ एवं भ्रम की राजनीति के शातिर खिलाड़ी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज जिस तरह एक बिना नोटिफाइड, बिना बजट प्रवाधान की महिला सम्मान योजना के पंजीकरण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना उतरे उसने स्थापित कर दिया है कि केजरीवाल झूठ एवं भ्रम की राजनीति के शातिर खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़े : अमित शाह के बयान पर इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सह कोल्हान के कांग्रेस प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने जताई कड़ी नाराज़गी

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है केजरीवाल आज किसी संवैधानिक पद पर नही हैं पर आतिशी मार्लेना तो मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर हैं और खुद आतिशी मार्लेना ने जो कैबिनेट नोट लिखा है उसमे 1000 रूपए मासिक महिला सम्मान राशि देने का प्रवाधान है पर खेदपूर्ण है कि वह महिलाओं से 2100 रूपए सम्मान राशि का गैर सरकारी फार्म भरवा रही हैं, उन्हे धोखा दे रहे हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की जनता चाहती है कि केजरीवाल मार्लेना सरकार भ्रम फैलाना बंद करे और स्पष्ट करे कि उनकी पार्टी की सरकार दिल्ली में कैसे 2100 रूपए मासिक महिला सम्मान राशि देगी जबकि उनकी ही पंजाब सरकार ने 2022 से आज तक नही दी और दिल्ली में कैबिनेट नोट 1000 रूपए मासिक है और बजट प्रवाधान है ही नही।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि जो सम्मान राशि फार्म “आप” नेता भरवा रहे हैं यह सरकारी फार्म नही हैं और मैं मुख्यमंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना को चुनौती देता हूं कि वह दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय से विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट करें की जो फार्म आज उन्होंने किदवई नगर में भरवाये वह सरकारी फार्म हैं या नही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version