May 20, 2024 9:47 am
Search
Close this search box.
Srinath University Adv (1)

केजरीवाल ने हर-सुख दुख में दिल्लीवालों का साथ दिया, आज आपका बेटा जेल में है, इसका जवाब वोट से दें- संजय सिंह

Xavier Public School april

सोशल संवाद/दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के ग्रेटर कैलाश में ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान के तहत संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के हर-सुख दुख में साथ दिया है, आज आपका बेटा और भाई जेल में है। इस बार आपको जेल का जवाब वोट से देना है। अरविंद केजरीवाल वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने आपके दर्द को समझा और बिजली-पानी मुफ्त कर दी। पहले सरकारी स्कूलों में बच्चे टाट पट्टी पर बैठते थे, लड़कियों के लिए टायलेट तक नहीं थे। अब उसमें वातानुकूलित कमरे हैं। आज उनको इसी की सजा मिल रही है। केजरीवाल सरकार हिन्दुस्तान की पहली सरकार है जो सारी सुविधाएं देने के बाद भी मुनाफे का बजट देती है। इस दौरान नई दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती और स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : पूरी पूर्वी दिल्ली में नालों का बुरा हाल है, गाद से पटे हैं नाले – हर्ष मल्होत्रा

ग्रेटर कैलाश में संकल्प सभा को संबोधित करते सांसद संजय सिंह ने कहा कि भले ही हम लोग सोमनाथ भारती के लिए वोट मांगने आए हैं, लेकिन हमारे मन में एक तकलीफ और पीड़ा भी है। जिस व्यक्ति ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य का इंतजाम किया, मोहल्ला क्लीनिक बनवाया। बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा करवाई और फ्री बिजली-पानी का सपना सच करके दिखाया, महिलाओं को फ्री बस यात्रा करने का काम किया है, आज वो व्यक्ति अरविंद केजरीवाल, आपका बेटा और भाई जेल में हैं। इसलिए आपको इस बार जेल का जवाब वोट से देना है। हम हमेशा घर के लायक बेटे का साथ देते हैं। लायक बेटे को कर्जा लेकर भी पढ़ाते हैं, उसको आगे बढ़ाने के लिए सबकुछ करते हैं। जो बेटा आपके सुख-दुख में आपका ध्यान रखता है, आप उस बेटे का हर जगह तारीफ करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने हमेशा दिल्ली वालों का सुख-दुख में ख्याल रखा है। अगर अरविंद केजरीवाल ने आपका सुख-दुख में ख्याल नहीं रखा है तो आप वोट मत देना।

संजय सिंह ने पांच साल सरकार चलाने के बाद 2020 में जब अरविंद केजरीवाल वोट मांगने आए तब तक उन्होंने जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं माना। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि पांच साल तक अगर मैंने काम किया है, तभी मुझे वोट देना, वरना वोट मत देना। अरविंद केजरीवाल जैसा साहस किसी भी नेता में नहीं है। आज ऐसे मुख्यमंत्री को पकड़कर भाजपा ने जेल में डाल दिया है। सीलमपुर, वजीरपुर, कालका, तुलगकाबाद समेत पूरी दिल्ली में सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब थी। बच्चों को टाट पट्टी पर बैठ कर पढ़ते देख आंखों में आंसू आ जाते थे। टायलेट नहीं होता था। आज उन्हीं सरकारी स्कूलों में वातानुकूलित कमरे हैं। क्या अरविंद केजरीवाल ने यह गुनाह किया है? मनीष सिसोदिया ने खेल मैदान और स्वीमिंग पूल समेत एक-एक सुविधाओं का ख्याल रखा।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केजरीवाल की पहली सरकार है, जिसने गरीबों को फ्री बिजली पानी दी। 2013 में अरविंद केजरीवाल फटी चप्पल पहन कर गर्मी के दिनों में घर-घर जाते थे। तब लोगों ने बताया कि हम अपने बच्चों को भूखा रखकर बिजली का बिल जमा करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने इस दर्द को समझा और बिजली फ्री कर दी। पहले दिल्ली में पानी टैंकर माफिया होते थे। पैसे पानी बेचते थे। अरविंद केजरीवाल ने उन टैंकर माफियाओं का सत्यानाश करने का काम किया। अरविंद केजरीवाल गरीबों का दर्द समझा और पानी फ्री कर दिया। इसी गुनाह की आम आदमी पार्टी को सजा दी जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने शराब घोटाला किया है। मुख्य घोटालेबाज सरथ रेड्डी से भाजपा ने 60 करोड़ का रिश्वत ली। इसका खुलासा इलेक्टोरल बॉन्ड से हुआ। भाजपा ने खुद शराब घोटाला किया और भ्रष्टाचार का आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगा रही है। अब भाजपा अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांग रही है, अरविंद केजरीवाल क्यों इस्तीफा दें। सारी सुविधाएं मुफ्त देने के बाद भी दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे का है। यह हिन्दुस्तान की पहली सरकार है, जो मुनाफे का बजट दे रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांग रही है और एक साल से मणिपुर जल रहा है, वहां के सीएम से इस्तीफा नहीं ले रही है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी