---Advertisement---

दिल्ली की जनता को लूटने और उन्हें शराब के नशे में फंसाने वाले केजरीवाल को आज दो राज्यों की पुलिस चाहिए, रहने के लिए सरकारी बंगला चाहिए – तरुण चुग

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली की जनता को लूटने वाले केजरीवाल को आज दो राज्यों की पुलिस चाहिए

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा द्वारा आज लगातार तीसरे दिन अपने शक्ति केन्द्र प्रमुखों का सम्मान करने हेतु उनके निवास स्थल पर नाम पट्टिका एवं पार्टी का झंडा लगाने का अभियान जारी रखा। आज इस अभियान के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने भाजपा सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, जिला अध्यक्ष सुनील कक्कड़ एवं प्रदेश मंत्री सोना कुमारी के आवास पर नाम पट्टिका लगाकर पार्टी का झंडा फहराया।

यह भी पढ़े : दिल्ली नगर निगम आयुक्त ने दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में नगर निगम फैक्ट्री लाइसेंस लेने की आवश्यकता रद्द करने की दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की मांग स्वीकार की

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में शुरु हुए इस अभियान में लगभग 50000 कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर जाकर उनका सम्मान करना और उनके घरों में पार्टी का झंडा लगाने से लेकर वहां की स्थानीय समस्याओं को उठाने की जिम्मेदारी भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को दी गई है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि दिल्ली भाजपा एक बार फिर दिल्ली की जनता की सभी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ दिल्ली की जनता की आवाज बनेगी।

तरुण चुग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पास पिछले 12 सालों के शासन में विकास कार्य के रुप में दिल्ली में क्या किया, यह बताने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नीरो बंशी बजाता रहा और रोम जलता रहा उसी प्रकार दिल्ली गैस चैम्बर बनती रही, दिल्ली जल संकट से जुझती रही, मां यमुना बिषैली बन गई, विकास से अनदेखी होती रही और आयुष्मान के आशीर्वाद से अलग रही लेकिन हमारे आज के नीरो अरविंद केजरीवाल शीशमहल में बैठकर आनंद लेते रहे। दिल्ली के साधनों का दुरुपयोग करते रहे। 

तरूण चुघ ने कहा आज आदमी पार्टी के सभी नेता भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं और अदालत को कहना पड़ा कि अरविंद केजरीवाल एक मुख्यमंत्री के तौर पर भ्रष्ट है तो इससे अधिक हैरान करने वाली कोई और बात नहीं हो सकती। दिल्ली की जनता को लूटने और उन्हें शराब के नशे में फंसाने वाले केजरीवाल को आज दो राज्यों की पुलिस चाहिए, रहने के लिए सरकारी बंगला चाहिए, इसलिए अब जनता के बीच इनके प्रति रोष है और वह रोष विधानसभा चुनाव में इनके खिलाफ परिणाम के रुप में सबके सामने आने वाले हैं। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---