---Advertisement---

Khan Sir खोलेंगे 5 सस्ते अस्पताल, गरीबों को मिलेगा इलाज मात्र ₹7 से, बड़ी राहत

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Khan Sir will open 5 low-cost hospitals

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: शिक्षा क्षेत्र से अपनी पहचान बनाने वाले Khan Sir अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कदम रख रहे हैं। उनका उद्देश्य महंगे इलाज को आम आदमी के लिए सुलभ और किफायती बनाना है। पटना में खान सर पांच ऐसे अस्पताल खोलने जा रहे हैं, जहां गरीब और मिडिल क्लास लोग आसानी से इलाज करवा सकेंगे। इन अस्पतालों में ब्लड टेस्ट सिर्फ ₹7, ईसीजी ₹25, एक्स-रे ₹35 और पूरे शरीर की जांच ₹1000 में होगी।

यह भी पढ़ें: कैरव गांधी अपहरण केस: ‘किडनैपिंग किंग’ चंदन सोनार पर शक, कई राज्यों में फैली जांच

खान सर कहते हैं कि इलाज किसी का शौक नहीं बल्कि जरूरत होती है। जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे व्यक्ति से पैसा लेना गलत है। यही सोच उन्हें सस्ते और सम्मानजनक इलाज की सुविधा देने के लिए प्रेरित कर रही है। महंगे अस्पतालों के खर्च से आम आदमी कर्ज में डूब जाता है, गहने गिरवी रखने पड़ते हैं और जमीन तक बेचना पड़ती है। खान सर चाहते हैं कि गरीबों को भी गुणवत्ता और सम्मान के साथ इलाज मिले।

खान सर कहते हैं कि जैसे पढ़ाई में अमीर और गरीब के बीच फर्क है, वैसे ही स्वास्थ्य में भी असमानता है। उनका उद्देश्य दोनों क्षेत्रों में बराबरी लाना है। ये अस्पताल खरमास के बाद शुरू होंगे। इलाज की कीमत तय करने में उनकी मां भी मदद कर रही हैं ताकि मरीजों पर ज्यादा बोझ न पड़े। यह पहल गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित होने वाली है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version