सोशल संवाद / डेस्क : टीवी का पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर नए सीजन के साथ लौटने वाला है। Khatron Ke Khiladi 15 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। शो के प्रमोशन ने रफ्तार पकड़ ली है और इस बार की थीम ‘डर का नया दौर’ रखी गई है, जो पहले से ज्यादा खतरनाक और रोमांचक स्टंट्स का संकेत दे रही है।
यह भी पढे : क्या Tara Sutaria को फिर हुआ प्यार Aditya Roy Kapur संग डेटिंग की चर्चा तेज

Khatron Ke Khiladi शो का प्रमोशन और थीम
शो को लेकर सोशल मीडिया, खासकर Instagram पर एक नया पेज बनाया गया है, जहां से कंटेस्टेंट्स और शो से जुड़ी अपडेट्स शेयर की जा रही हैं। ‘डर का नया दौर’ थीम इस बार के सीजन को और भी इंटेंस बनाने वाली है।
कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
इस बार शो में पुराने और नए चेहरों का दिलचस्प कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से स्टार्स इस बार खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे:
- करण वाही – पहले सीजन 8 में नजर आ चुके हैं
- गौरव खन्ना – Bigg Boss 19 के विनर
- ऋत्विक धनजानी – सीजन 8 में भी दिखे थे
- विशाल आदित्य सिंह – सीजन 11 और Bigg Boss 13 का हिस्सा
- फरहाना भट्ट – Bigg Boss 19 की फर्स्ट रनरअप
- अविनाश मिश्रा – Bigg Boss 18 में दिख चुके हैं
- ओरी – पहली बार स्टंट शो में नजर आएंगे
- जैस्मिन भसीन – पहले सीजन 9 में भाग ले चुकी हैं
- हर्ष गुजराल – द ट्रेटर्स शो से चर्चा में
- अविका गौर – सीजन 9 में हिस्सा ले चुकी हैं
- शगुन शर्मा – फिलहाल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आ रहीं
- रुबीना दिलैक – Bigg Boss 14 की विनर और KKK 12 की कंटेस्टेंट

क्यों खास होगा यह सीजन?
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो हर बार अपने खतरनाक स्टंट्स और ग्लैमरस लाइनअप के लिए जाना जाता है। इस बार एक्स-कंटेस्टेंट्स की वापसी और नए चेहरों का कॉम्बिनेशन शो को और दिलचस्प बना रहा है।
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इस बार ज्यादा खतरनाक, ज्यादा एंटरटेनिंग और ज्यादा सरप्राइज से भरा होने वाला है। ‘डर का नया दौर’ थीम के साथ यह सीजन दर्शकों को रोमांच का नया स्तर देने के लिए तैयार है।









