Dr Abhishek Child Care

कोल्हान विश्वविद्यालय : कक्षाओं से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, बनी मॉनिटरिंग कमेटी

By Riya Kumari

Published :

Follow
कोल्हान विश्वविद्यालय
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और संस्थागत विकास को सुदृढ़ करने के लिए कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (सीडीसी) का गठन किया – गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुलपति इस परिषद की अध्यक्ष होंगी।

यह भी पढे : सुप्रीम कोर्ट के बाद हाईकोर्ट से भी राहत, अवैध निर्माण मामले में तोड़फोड़ पर रोक

परिषद में प्रो-कुलपति, वित्तीय सलाहकार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू), प्रॉक्टर, कुलसचिव और विकास पदाधिकारी को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। विभिन्न संकायों से विषय विशेषज्ञों को परिषद में स्थान दिया गया है।

इनमें विज्ञान संकाय से डॉ निरीश कुमार महतो, डॉ सोमनाथ कर, डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता, कला संकाय से डॉ टीके खांडा, डॉ रमेंद्र रजक और वाणिज्य संकाय से डॉ भवानी मुंडी के अलावा घाटशिला कॉलेज, टाटा कॉलेज, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, बहरागोड़ा कॉलेज और महिला महाविद्यालय (सरायकेला) के प्राचार्य को शामिल किया गया है। सिंडिकेट, एकेडमिक काउंसिल और उच्च शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी इस टीम का हिस्सा होंगे।

कमेटी के मुख्य कार्य और उद्देश्य

  • निरीक्षणः परिषद समय-समय पर कॉलेजों का औचक निरीक्षण कर बुनियादी ढांचे की रिपोर्ट तैयार करेगी।
  • शैक्षणिक सुधारः कक्षाओं के संचालन और शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी की जाएगी।
  • संसाधन विकासः कॉलेजों में संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं तैयार करना।
  • सह-चयन का अधिकारः प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए परिषद तीन अतिरिक्त सदस्यों का को-ऑप्शन कर सकेगी।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version