कुलगाम आतंकी हमला: आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
कुलगाम आतंकी हमला: आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : श्रीनगर, 1 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे दो प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं।

यह भी पढ़े : वर्दवान के संदिग्ध आतंकी से कथित संपर्क के आरोप में साहिबगंज की छात्रा गिरफ्तार, बंगाल SIT की जांच तेज

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमलावरों की तलाश जारी है और फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस घटना के बाद घाटी में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version