Responsive Full Width Slider

बैंकिंग और मोबाइए नेटवर्क सुविधा बहाल करने को कुणाल सारंगी ने की डीसी एवं बीएसएनएल जीएम से की बात

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
बैंकिंग और मोबाइए नेटवर्क सुविधा बहाल करने को कुणाल सारंगी ने की डीसी एवं बीएसएनएल जीएम से की बात

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : गुड़ाबांधा प्रखंड के बनमाकड़ी पंचायत में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर झामुमो के प्रखंड सचिव भुकाई सोरेन एवं अन्य झामुमो पदाधिकारियों ने झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से वार्ता की।

यह भी पढ़े : दलमा लग्जरी रेस्ट हाउस का उ‌द्घाटन, किराया 3500

इसके बाद कुणाल षाड़ंगी ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से दूरभाष पर बात कर कहा कि इस प्रखंड के हज़ारों जरूरतमंद लोगों के लिए ज्वल्काटा स्थित बैंक में जाने के लिए पूरा दिन लग जाता है और वहाँ जाने पर अगर नेटवर्क डाउन मिला तो वे बहुत परेशान होते हैं। विशेष तौर पर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए ज़्यादा समस्या है। कई वर्षों पुरानी माँग है। उपायुक्त ने कहा कि एलडीएम को सर्वे करवाने के निर्देश दिया गया है और कई ग्रामीण इलाक़ों में काम करने वाली बैंकिंग संस्थानों से बात हो रही है और बहुत जल्द वहाँ बैंक खुलेगा ताकि बनमकड़ी, मुराकाटी, अंगारपाड़ा और बालीजुड़ी पंचायतों के लोगों को बैंकिंग की बेहतर सुविधा दी जा सके।

मौके पर लोगों ने कमजोर मोबाइल नेटवर्क की शिकायत की। कुणाल षाड़ंगी ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक से भी दूरभाष पर बात कर जल्द से जल्द मोबाइल टावर स्थापित करने या लगे हुए टावर्स पर सिग्नल की उपलब्धता बेहतर करने का आग्रह किया। ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को संचार संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके। महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया की अगले हफ्ते विभाग के इंजीनियर गाँव में जाकर ग्रामीणों से मिलकर इस समस्या का समाधान करेंगे।

ग्रामीणों ने इस पहल के लिए कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---