सोशल संवाद/डेस्क: अगर आप इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/टेक के कुल 258 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था और अब आवेदन प्रक्रिया खत्म हो रही है।

यह भी पढ़ें: BSSC भर्ती 2025: बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 69 पदों पर मौका
IB भर्ती में दो कैटेगरी के तहत पद हैं
- कंप्यूटर साइंस और IT: 90 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन: 168 पद
अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो तुरंत गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्न में से किसी एक योग्य डिग्री होनी चाहिए:
- BE/BTech इन इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, IT, कंप्यूटर इंजीनियरिंग आदि।
- MCA या संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री।
- इसके अलावा उम्मीदवारों को GATE 2023, 2024 या 2025 में क्वालिफाई होना जरूरी है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
आरक्षण के तहत फायदें:
- SC/ST: 5 वर्ष की छूट
- OBC: 3 वर्ष की छूट
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
- GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- स्किल टेस्ट
- इंटरव्यू
- GATE स्कोर के आधार पर कुल पदों के 10 गुना उम्मीदवार आगे चयनित किए जाएंगे।
सैलरी कितनी मिलेगी?
इस पद पर चयन होने पर उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-7 पे-स्केल मिलेगा।
सैलरी होगी: ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह।
कैसे करें आवेदन? (Steps to Apply)
- वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं
- What’s New सेक्शन में भर्ती संबंधी लिंक चुनें
- अपना रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें
- दस्तावेज और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। आज आखिरी दिन है, इसलिए आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।










