सोशल संवाद / डेस्क : टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो Laughter Chefs Season 3 आखिरकार अपने विनर तक पहुंच गया है। 25 जनवरी 2026, रविवार को शो का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त कॉमेडी और कुकिंग का तड़का देखने को मिला। फिनाले में टीम कांटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
यह भी पढे : Virat Kohli और Anushka Sharma ने लंदन में की विशेष पूजा, तस्वीरें वायरल
ग्रैंड फिनाले में जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, समर्थ जुरेल और कश्मीरा शाह की टीम कांटा का सीधा मुकाबला टीम छुरी से हुआ। टीम छुरी में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव, ईशा मालवीय, विवियन डिसेना, ईशा सिंह, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी जैसे बड़े सितारे शामिल थे।
फिनाले में जज शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कंटेस्टेंट्स को मालपुआ बनाने का खास चैलेंज दिया, जिसमें टीम कांटा ने अपनी क्रिएटिविटी और स्वाद से सबका दिल जीत लिया। शानदार प्रस्तुति के बाद टीम कांटा ने स्टार शेप वाली ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस खास मौके पर शो की होस्ट भारती सिंह भी मैटरनिटी ब्रेक के बाद फिनाले एपिसोड में नजर आईं। उनकी कॉमेडी और हाजिरजवाबी ने फिनाले के माहौल को और भी मजेदार बना दिया।
हालांकि, कलर्स टीवी की ओर से इनामी राशि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। शो जीतने के बाद अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया और लिखा, “हम सबको इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद, मिलते हैं Laughter Chefs 3.0 में।” गौरतलब है कि Laughter Chefs के पहले दो सीजन भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे थे। कुकिंग और कॉमेडी के अनोखे कॉम्बिनेशन ने इस शो को टीआरपी लिस्ट में मजबूत जगह दिलाई है।










