---Advertisement---

Project Praan का शुभारंभ: पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

By Riya Kumari

Published :

Follow
Project Praan

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जिले में ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से Project Praan (Panchayat Reform For Achieving Aatmanirbharta) का भव्य शुभारंभ किया गया। कोल्हन विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला उपायुक्त ने औपचारिक रूप से इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की।

यह भी पढे : दमनात्मक माहौल में भी बंगाल की जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा : अमरप्रीत सिंह काले

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया, पंचायत सचिव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

217 पंचायतों में विकास कार्यों को मिलेगा बढ़ावा

Project Praan के तहत जिले की सभी 217 पंचायतों में विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है।

पंचायतों के लिए दिए गए अहम निर्देश

बैठक के दौरान जिला उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए:

  • एक महीने के भीतर पंचायत क्षेत्र के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवनों में हैंडवॉश यूनिट, वेस्ट सेग्रीगेशन सिस्टम, भस्मक यंत्र लगाना सुनिश्चित करें
  • आवश्यकता अनुसार पेवर्स ब्लॉक का निर्माण कराया जाए
  • गर्मी को देखते हुए पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकर से जल आपूर्ति की व्यवस्था करें
  • खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराई जाए
  • सभी योजनाओं का लाभ हर टोला और गांव तक पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें
  • पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काम करें

शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

  • प्रत्येक मुखिया और पंचायत सेवक को कम से कम 5 स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया
  • हर पंचायत से 2 टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की गई, ताकि उनके इलाज और देखभाल में सहयोग मिल सके

पंचायत भवनों के लिए जरूरी सुविधाएं

जिला उपायुक्त ने पंचायत भवनों को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने पर जोर दिया:

  • सभी पंचायत भवनों में RO वाटर फिल्टर लगाना अनिवार्य
  • शौचालय नहीं होने पर एक भारतीय और एक वेस्टर्न शौचालय का निर्माण
  • परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण
  • हेल्प डेस्क और ऊर्जा कक्ष की स्थापना
  • CCTV कैमरा और व्हाइट बोर्ड की व्यवस्था
  • ज्ञान केंद्र में होने वाली परीक्षाओं की सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना

हर महीने होंगे विशेष आयोजन

जिले में पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:

  • 19 तारीख – पंचायत सशक्त दिवस
  • 20 तारीख – तिथि उत्सव
  • 24 तारीख – रक्तदान शिविर
  • 28 तारीख – आवास प्रवेश कार्यक्रम
  • 6 तारीख – आहार दिवस

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

कार्यक्रम के अंत में जिले की विभिन्न पंचायतों में बेहतर कार्य करने वाले मुखिया और पंचायत सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Project Praan जिले में पंचायत स्तर पर विकास को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से न केवल बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---