Dr Abhishek Child Care

राखी सावंत को लॉरेंस बिश्नोई ने दी जान से मारने की धमकी, बोला सलमान से पहले राखी को…..

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अभिनेत्री राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं और इस बीच एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली है। राखी सावंत का कहना है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग  से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके साथ ही एक्ट्रेस का कहना है कि धमकी में उन्हें सलमान खान से दूर रहने की बात कही गई है और साथ ही कहा है कि सलमान को बंबई में ही सिक्योरिटी के साथ मारेंगे।

बिश्नोई गैंग से क्या आया राखी को मेल – लॉरेंस बिश्नोई की ओर से राखी सावंत को जो मेल आया है, उस में लिखा है, ‘ राखी हमारी तेरे साथ कोई लड़ाई नहीं है, तू सलमान खान के मैटर में इनवॉल्व मत हो। वरना तूझे बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी और तेरे भाई सलमान को हम बॉम्बे में ही मारेंगे। वो कितनी भी सिक्योरिटी बढ़ा ले, अबकी आबर उसे सिक्योरिटी के साथ मारेंगे। ये लास्ट वॉर्निंग है राखी वरना तू भी तैयार रहना। सेंट बाय गुज्जर प्रिंस।’

राखी का बिश्नोई गैंग को जवाब –  रिपोर्ट के मुताबिक राखी ने लॉरेंस बिश्नोई को जवाब में सलमान खान को छोड़ने के लिए कहा और उन्हें भी इन धमकियों से दूर रखने के लिए कहा है। राखी ने कहा, ‘ये एक गंभीर मामला है, मैं ये देखकर हैरान हूं। मैं हमेशा सलमान भाई के बारे में बात करती हूं और दुआ करती हूं कि उन्हें कुछ न हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator