सोशल संवाद डेस्क : जल संसाधन विभाग द्वारा सदन में अस्पष्ट एवं भ्रामक उत्तर देने पर विधायक सरयू राय द्वारा माननीय संसदीय कार्य मंत्री को लिखे गए पत्र के आलोक में संसदीय कार्य मंत्री द्वारा प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया गया हैं।
उपलब्ध कराया गया प्रतिवेदन
मुख्य अभियंता का कार्यालय योजना मोनिटरिंग एवं आयोजन, जल संसाधन विभाग, राँची।
सेवा मे
माननीय संसदीय कार्यमंत्री, झारखण्ड सरकार रोची।
विषय:-विधान सभा के एकादश (बजट) सत्र में श्री सरयू राय द्वारा दिनांक 01.03.2023 को पूछे जाने वाले अल्पसूचित प्रश्न सं०- अ०सू०- 14 का अस्पष्ट एवं भ्रामक उत्तर देने के संबंध में।
प्रसंग:- श्री सरयू राय, सभापति सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति झारखण्ड विधान सभा का पत्रांक- अ०का० (झा०म०)/04/92. दिनांक 15.03.2023
महाशय
उपर्युक्त विषयक प्रासंगिक पत्र के क्रम में कहना है कि श्री सरयू राय द्वारा विधानसभा के एकादश (बजट) सत्र में दिनांक 01.03.2023 को पूछे गये अल्पसूचित प्रश्न सं०- अ०सू०-14 के संबंध में बिन्दुवार अग्रसारण प्रतिवेदन निम्नवत् है :-
1 क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के पश्चात् प्रतिवेदित किया गया है कि Non-Monsoon Period में नियमित अन्तराल (15 दिनों ) पर निर्धारित अवधि के लिए पर्याप्त मात्रा में चाण्डिल डैम से जलप्रवाह छोड़कर मोहरदा पेय जलापूर्ति योजना के Intake Well के आस पास जमा गंदगी को Flushing किया जायगा।
2 राष्ट्रीय जल नीति के अनुसार पेयजल प्रथम प्राथमिकता पर है। जिसके लिए विभाग द्वारा चांडिल डैम से पेय जलापूर्ति हेतु नियमित रूप से पानी डैम से नदी में छोड़ा जाता है।
3 चाण्डिल डैम का Dead storage Level (DSL) 169.161 मी० है तथा वर्तमान में जलस्तर 179.10 3.मी० है। चांडिल जलाशय का Full Reservoir Level (FRL) 189.00 मी० पर कुल जल संचयन क्षमता 144696 MCM है। वर्तमान में मानसून अवधि में स्थानीय विरोध के कारण 183.00 मी० तक पानी का संचयन किया जा रहा है। इस लेबल पर डैम में कुल 725.23 MCM जल संचयन किया गया। जो डैम के कुल भण्डारण क्षमता का लगभग 50% है। वर्तमान में (दिनांक 20.03.2023 को ) जलस्तर 179.10 मी० पर जल की मात्रा 410:00 MCM है, जो कुल क्षमता का लगभग 28% मात्र है। इस प्रकार वर्तमान में डैम का भण्डारण क्षमता का 72% भाग खाली है। ऐसी स्थिति में डैम के पानी को मॉनसून के पूर्व खाली करने की आवश्यकता नहीं है।
4. वर्तमान में चाडिल डैम से 130 Cumees जलपवाह नियमित रूप से नदी में किया जा रहा है। इसमें से औद्योगिक एवं पेय जलापूर्ति हेतु आवश्यक जल की मात्रा लगभग 60 Cumees मान ही है। शेष 70 Cumecs जल ही मात्र पर्यावरणीय प्रवाह (e-flow) के रूप में नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। सूचनार्थ समर्पित ।
विश्वासभाजन
(मोती लाल पिंगुआ) मुख्य अभियंता