Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

IPL के 17 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (2025) के लिए 24 और 25 नवंबर को को नीलामी होगी | दो दिवसीय यह नीलामी सऊदी अरब के जेद्धा स्थित आबादी अल जौहर एरिन में होगी | यह मेगा इवेंट रविवार ,24 नवंबर, 2024 को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार ) शुरू होगा | सोमवार 25 नवंबर 2024 को भी इसी समय पर इवेंट शुरू होगा | आईपीएएल 2025 के नीलामी के लिए कुल 574 खिलाडियों को चुना गया है | इसमें 366 भारतीय और 208 विदेशी है | इनमे असोसिएट देशो के 3 खिलाड़ी शामिल है | नीलामी में 318 अन्कैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 12 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे |ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 37-37 खिलाड़ी है , जबकि दक्षिण अफ्रीका के 31 खिलाड़ी  नीलामी में उतरेंगे |  न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के क्रमशः 24 और 22 खिलाड़ी है |श्रीलंका के 19 खिलाड़ी है, अफगानिस्तान के 18 बांग्लादेश के 12 ,जिम्बावे के 3 आयरलैंड और युएसए के 2-2 और स्कॉटलैंड का एक खिलाड़ी है | इसमें 12 मार्की खिलाड़ी भी शामिल है |

यह भी पढ़े : तिलक वर्मा ने South Africa के खिलाफ पहली International Century जड़कर रचा इतिहास

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकनेवाले खिलाड़ी                  

  • मिचेल स्टार्क(KKR 24.75 करोड़ रुपये  )  –ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2024 IPL ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली हासिल की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।स्टार्क को उनकी तेज गेंदबाजी, यॉर्कर डालने की क्षमता और स्विंग के लिए जाना जाता है। उनकी खरीदारी से KKR की गेंदबाजी और मजबूत हुई थी।
  • पैट कमिंस (SRH 20.50 करोड़ रुपये ) – ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 2024 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। एक पैट कमिंस बेहतरीन गेंदबाज हैं, साथ ही उनका फील्डिंग और बैटिंग में भी योगदान रहता है। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान रह चुके Pat Cummins के नेतृत्व क्षमता भी उन्हें और खास बनाते हैं।
  • सैम करन (PBKS 18.50 करोड़ रुपये) – Sam Curran को 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। Sam Curran ने 2022 T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें उस टूर्नामेंट का ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया था। उनकी गेंदबाजी और मध्यक्रम में बल्लेबाजी की क्षमता ने पंजाब को एक मजबूत खिलाड़ी दिया।
  • कैमरन ग्रीन(MI 17.50 करोड़ रुपये)  – Cameron Green को 2023 में मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। Cameron Green को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। उनकी काबिलियत और क्षमता ने मुंबई इंडियंस को एक बेहतरीन ऑल-राउंडर दिया था, जो किसी भी स्थिति में मैच पलटने का माद्दा रखता है।
  • बेन स्टोक्स (CSK 16.25 करोड़ रुपये ) Ben Stokes को 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। Ben Stokes इंग्लैंड के शानदार ऑल-राउंडर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड को कई बड़े टूर्नामेंट्स में जीत दिलाई है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, स्मार्ट गेंदबाजी और शानदार नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें चेन्नई के लिए एक शानदार खिलाड़ी माना जाता है।
    YouTube Join Now
    Facebook Join Now
    Social Samvad MagazineJoin Now
    ---Advertisement---

    Social Samvad Creator