Advertisement 2

आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर में ब्रह्मोत्सवम का तीसरा दिन भगवान बालाजी हँस वाहन पर नगर भ्रमणं में बारीडीह साई मंदिर पहुँचे

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम, बिस्टुपुर में चल रहे श्री वेंकेटेश्वर बालाजी के ब्रह्मोत्सव का तीसरे दिन सुबह पंडित कोंडमाचारुलु, पंडित केशवाचारी, पंडित शेषाद्रि द्वारा नित्यकटला पूजा की गई इसके उपरांत भगवान बालाजी दूध दही, घी, विभिन्न फलो के रस डाब का पानी, केसर युक्त जल से अभिषेकम किया गया, एवं वेद पंडितो ने वेद पाठ किया शाम को पूजा अर्चना कर भगवान बालाजी को हँस वाहन पर विराजमान कर नगर भ्रमण के लिये मंदिर से वाहन द्वारा बिस्टुपुर मेन रोड, जुस्को ऑफिस चौक से स्टेडियम होते हुए।

साकची गोलचक्कर भालूबासा एग्रिको सिदगोड़ा होते हुए बारीडीह साई मंदिर लाया गया जहाँ भक्तो ने गोविंदा गोविंदा के जोरदार जयकारे के साथ भगवान बालाजी का भव्य स्वागत किया उसके उपरांत भक्तो ने पुष्प अर्पित कर भगवान बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर अभिभूत हुए, सभी भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया वहाँ से पुनः हँस वाहन को जमशेदपुर के मेन रोड होते हुए भगवान बालाजी को बिस्टुपुर राम मंदिर लाया गया। सारे ब्रह्मोत्सवम के आयोजन के लिये आंध्र भक्त श्री राम मंदिर कमेटी के तमाम ऑफिस बेयर्र्स एवं कमेटी सदस्य का भरपूर योगदान एवं सेवा कर रहे हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version