Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

भगवान बिरसा मुंडा प्रेरणास्रोत : राजकुमार सिंह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भगवान बिरसा मुंडा प्रेरणास्रोत : राजकुमार सिंह
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: अबुआ दिशुम अबुआ राज का नारा बुलंद करने वाले भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी और जन नायक थे। उनके महान कर्मों की वजह से उन्हें भगवान की उपाधि प्राप्त है। यह बातें शुक्रवार को बिरसानगर में बिरसा सेवा दल की ओर से आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में बतौर अतिथि समाजसेवी राजकुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज देश में कोई भी नया आंदोलन खड़ा होता है तो उसे उलगुलान का नाम दिया जाता है।  

यह भी पढ़े : बांसेरा में लगाई गई भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हर गरीब को उसके जीवन संघर्ष में प्रेरणा देगी -वीरेन्द्र सचदेवा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के आंदोलन को मुंडा उलगुलान के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने जनजातीय समाज में व्याप्त कुरीतियों व अंधविश्वासों को मिटाने और जागरूकता फैलाने का काम किया था। मौके पर लाल बाबू, रंजीत कुमार, दीपू तिवारी व सोनू कुमार आदि मौजूद थे। इससे पूर्व राजकुमार सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator