Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

एक महिने बाद पुनः आरंभ हुआ लक्की बस का परिचालन…लक्की बस प्रतिदिन बोलानी से बड़बिल के रास्ते केंदुझर के लिए 4 बजे प्रस्थान कर रही थी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप के बस स्टेड से संध्या 4बजे प्रास्थान कर बड़बिल के रास्ते केंदुझर जाने वाली लक्की बस  का परिचालन बीते एक महिने से बंद था।बस बंद होने से छात्रो एवं दैनिक यात्रियों की समस्या को देखते हुए मानवाधिकार परिषद जोड़ा प्रखंड इकाई ने संबंधित अधिकारियों को टियुटर के माध्यम से जानकारी देते हुए बस सेवा प्रदान करानै का अपील किया था।

बीते शनिवार से लक्की बस अपने पूर्वत निर्धारित समयानुसार  बोलानी से बड़बिल के रास्ते केंदुझर तक परिचालन आरंभ हो गया।बस के परिचालन से दैनिक यात्रियों एवं छात्रो नै प्रसन्नता जाहिर किया।दैनिक यात्रियों ने मानवाधिकार परिषद के सदस्यों एवं  लक्की बस मालिक को धन्यवाद दिया।विदित हो कि लक्की बस से पठन पाठन कार्य से दर्जनों विद्यार्थियों सहित दैनिक यात्रियों को इस बस से आवागमन होता है।बस  बंद होने पर लक्की बस कर्मचारियों से बात करने पर बस मे खराबी का हवाला दिया गया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---