Advertisement 2

मधुसूदन पब्लिक स्कूल: 100% रिजल्ट, मारिशा सिन्हा टॉपर, क्षेत्र का नाम रोशन

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : चक्रधरपुर स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के सभी 180 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और सभी ने सफलता पूर्वक उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

ये भी पढे : चांदनी चौक में नारी शक्ति वंदन यात्रा, हजारों महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया समर्थन

इस शानदार परिणाम में मारिशा सिन्हा ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर बनीं। वहीं, द्वितीय स्थान पर रहे नवीन कुमार महतो ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर देवश्री महतो रहीं, जिन्होंने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी सभी इस सफलता से अत्यंत प्रसन्न हैं तथा एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version