सोशल संवाद / जमशेदपुर : युवा कर्मचारियों को कंपनी विभिन्न लोकेशन के बेहतर काम को समझने और रोजमर्रा की चीजों से सीखने के लिए एक मई से मैगनेट इंडिया बोर्ड का गठन किया गया है. इसकी अधिकारिक घोषणा टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने की है.
यह भी पढे : साकची-बिष्टुपुर में मई से बदल जायेगी पार्किंग व्यवस्था
इस बोर्ड में चेयरमैन मैनेजर कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी रोहन चौधरी, महासचिव मैनेजर इंटरनल कम्युनिकेशन नामित गुप्ता, कोषाध्यक्ष असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियरिंग यूटिलिटी व पाइपिंग अंकित पांडेय, पीआर व कम्यूनिकेशन लीड मैनेजर एलायंस अस्मिता सरकार और इवेंट लीड असिस्टेंट मैनेजर पीएंडसी टेक्निकल सर्विसेज जमशेदपुर प्लांट सौरभ चौबे को बनाया गया है.
यह बोर्ड कर्मचारियों के बीच अध्ययन और इंगेजमेंट के जरिये उनका अनुभव बढ़ायेगा. वहीं, बेहतर गवर्नेस और स्मूथ ऑपरेशन की व्यवस्था इसके जिरये बनायी जायेगी और कैपेटसिटी बिल्डिंग का काम भी हो सकेगा.









