---Advertisement---

महाकुंभ-वीकेंड पर भीड़, 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा:शहर में वाहनों की एंट्री रोकी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
महाकुंभ-वीकेंड पर भीड़, 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : महाकुंभ में आज वीकेंड पर जबरदस्त भीड़ है। प्रशासन ने आज और कल दो दिन मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी है। साथ ही सभी तरह के पास भी  कर दिए हैं। आज और कल दो दिन के लिए संगम रेलवे स्टेशन भी बंद रखा गया है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10–12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। यहां से शटल बस की व्यवस्था की गई है। आगे के रास्ते पैदल चल रहे श्रद्धालुओं से भरे हैं। ऐसे में शटल बस अगर जा भी रही है तो जाम में रेंग रही है।

यह भी पढ़े : RBI ने देश के इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, अकाउंट हॉलडरों को नहीं मिल रहे उनके पैसे

ट्रेन से जा रहे हैं तो स्टेशन से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों को पैदल तय करनी पड़ रही है।

महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का आंकड़ा पार

आज महाकुंभ का 34वां दिन है। शाम 4 बजे तक 1.08 करोड़ लोगों ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 51.19 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 11 दिन और बचे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गोवा सीएम प्रमोद सावंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संगम में डुबकी लगाई।

वहीं, भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेई को VIP घाट पर जाने से पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने रोक लिया। इसके बाद विधायक की जवानों से बहस हो गई। उन्होंने अपना परिचय बताया, जिसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट