---Advertisement---

महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर फिर साथ दिखे वानखेड़े में, मचाया धमाल

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 16वें सीजन का पहला एल-क्लासिको चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया। टीम ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के घरेलू ग्राउंड पर 7 विकेट से हराया। CSK के अजिंक्य रहाणे ने टूर्नामेंट की फास्टेस्ट फिफ्टी लगाई। वहीं रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लेकर मुंबई के बैटर्स को रन बनाने से रोका। जडेजा ने अपनी ही बॉलिंग पर शानदार कैच लिया। वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर फिर साथ आए। सूर्यकुमार यादव धोनी के बेहतरीन रिव्यू के बाद आउट हुए। आइये जानते है मैच के ऐसे ही कुछ पल.

1.वानखेड़े में फिर साथ आए सचिन-धोनी
मुंबई और चेन्नई के बीच शनिवार रात का मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। शनिवार को मैच से पहले सचिन और धोनी वानखेड़े मैदान पर एक साथ आए। धोनी CSK की कप्तानी कर रहे थे। वहीं सचिन मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर हैं, इसीलिए वह टीम के साथ मौजूद थे।

2.धोनी के रिव्यू से आउट हुए सूर्यकुमार

पहली पारी में मुंबई के सूर्यकुमार यादव धोनी की सूझबूझ के बाद आउट हुए। 8वें ओवर की दूसरी बॉल मिचेल सैंटनर ने लेग साइड पर फुलर लेंथ फेंकी। सूर्यकुमार ने स्वीप शॉट खेला, लेकिन बॉल विकेटकीपर धोनी के पास चली गई। धोनी ने कैच आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने वाइड का इशारा कर दिया। धोनी ने रिव्यू लिया। रिप्ले में नजर आया कि बॉल सूर्या के बैट से लगकर धोनी के ग्लव्स में गई थी। अंपायर ने अपना फैसला पलटा और सूर्यकुमार 2 बॉल में एक रन बनाकर आउट हुए।

3.रवींद्र जडेजा ने पकड़ा बेहतरीन कैच
रवींद्र जडेजा ने पहली पारी के 9वें ओवर में अपनी ही बॉलिंग पर बेहतरीन कैच पकड़ा। उन्होंने ओवर की दूसरी बॉल ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ फेंकी। कैमरून ग्रीन ने आगे निकलकर बड़ा शॉट खेला, लेकिन बॉल सामने की ओर चली गई। जडेजा ने बेहतरीन रिफ्लेक्स दिखाए और शानदार कैच कर लिया। ग्रीन 11 बॉल में 12 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने इस विकेट के बाद तिलक वर्मा को भी LBW किया और 3 विकेट के साथ अपना स्पेल खत्म किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

4.रहाणे ने लगाई फास्टेस्ट फिफ्टी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू कर रहे अजिंक्य रहाणे मुंबई के खिलाफ नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे। उन्होंने इस मौके को भुनाया और महज 19 बॉल में फिफ्टी लगा दी। यह इस IPL सीजन की फास्टेस्ट फिफ्टी है। उन्होंने कोलकाता के शार्दूल ठाकुर और राजस्थान के जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा। चेन्नई से पहले रहाणे मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स से भी IPL खेल चुके हैं।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट