---Advertisement---

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी का नया लुक हुआ वायरल

By Riya Kumari

Published :

Follow
महिमा चौधरी.

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अरियाना को एक इवेंट में अपनी मां महिमा चौधरी के साथ स्पॉट किया गया, जहां उनका एथनिक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अरियाना का स्टाइल और कॉन्फिडेंस लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

यह भी पढे : Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: पहले दिन रानी मुखर्जी की दमदार एंट्री

ग्रीन सूट में दिखा अरियाना का कातिलाना अंदाज़

इवेंट के दौरान अरियाना चौधरी ग्रीन कलर के खूबसूरत सूट में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को एलिगेंट नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। वहीं, उनका कर्ली हेयरस्टाइल और नेचुरल स्माइल उनके लुक को और खास बना रहा था। अरियाना ने कैमरे के सामने कई स्टाइलिश पोज दिए और पैपराजी को मुस्कुराते हुए हैलो भी किया। उनके ये पोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और फैंस उन्हें “फ्यूचर एक्ट्रेस” बता रहे हैं।

मां-बेटी की जोड़ी पर फैंस हुए फिदा

महिमा चौधरी इस मौके पर क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं, जिसे उन्होंने जैकेट के साथ पेयर किया था। मिनिमल जूलरी में महिमा का लुक बेहद ग्रेसफुल लग रहा था। मां-बेटी की इस खूबसूरत जोड़ी ने इवेंट में सभी का ध्यान खींच लिया और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पढ़ाई के साथ लाइमलाइट में अरियाना चौधरी

गौरतलब है कि अरियाना चौधरी अभी पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म ‘नादानियां’ की स्क्रीनिंग में भी देखा गया था, जहां उनकी तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं, अरियाना ने इंस्टाग्राम पर स्कूल से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आई थीं। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आया था।

महिमा चौधरी का वर्क फ्रंट

महिमा चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म ‘परदेस’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, हालांकि कुछ समय के लिए वह बॉलीवुड से दूर रहीं।
अब महिमा ने दमदार वापसी की है। उन्होंने 2024 में फिल्म ‘द सिग्नेचर’ से कमबैक किया और इसके बाद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आईं। साथ ही उन्होंने फिल्म ‘नादानियां’ में भी अहम भूमिका निभाई। वहीं 2025 में ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में भी उनके अभिनय को सराहा गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version