Advertisement 2

खरसावां में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
खरसावां में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को खरसावां थाना क्षेत्र के ग्राम रीडिंग टोला, कातीदिरी में उत्पाद विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढे : खरसावां में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बालू लदा वाहन जब्त

उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान प्रशासन ने तीन अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 1100 किलोग्राम जावा महुआ और 40 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।

उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त सभी अवैध उत्पादों को विधिसम्मत तरीके से कब्जे में लेकर नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित चुलाई अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार सघन अभियान जारी रहेगा। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन की सख्ती जारी

जिला प्रशासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाना और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी सूचना को प्रशासन तक पहुंचाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version