जुगसलाई में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार; 2.5 लाख का नशा बरामद

By Riya Kumari

Published :

Follow
जुगसलाई में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार; 2.5 लाख का नशा बरामद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना क्षेत्र से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 45 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक यामाहा R15 मोटरसाइकिल और एक मारुति डिजायर कार भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

यह भी पढे : झारखंड में सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए उठी आवाज, मुआवजा और ₹6,000 मासिक पेंशन की मांग

Sunrise Enclave

ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाला ने बताया कि 23 नवंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई रेलवे पुल के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार मो. रेहान हुसैन को पकड़ा गया। वहीं, मारुति डिजायर कार में बैठे शेख कुतुबुद्दीन उर्फ मोनू, मो. इरशाद उर्फ फिरदौस और दिलशाद खान उर्फ राजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान चारों आरोपियों के पास से अलग-अलग पुड़ियों में 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को शहर में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट