पंजाब के संगरूर में भीषण सड़क हादसा: ओवरब्रिज से टकराकर पलटी PRTC बस, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
पंजाब के संगरूर में भीषण सड़क हादसा: ओवरब्रिज से टकराकर पलटी PRTC बस, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पंजाब के संगरूर में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के पास यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की PRTC बस अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से टकरा गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खेतों में पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है।

यह भी पढे : जमशेदपुर में प्रदूषण पर राजेंद्र सिंह की चिंता, पर्यावरण संरक्षण के लिए जनआंदोलन की अपील

Sunrise Enclave

संगरूर से चंडीगढ़ जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की यह बस बुधवार सुबह संगरूर से यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मुख्यमंत्री आवास के पास ओवरब्रिज के नजदीक बस अचानक अनियंत्रित हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस पहले ओवरब्रिज के पिलर से टकराई। इसके बाद एक पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे खेतों में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में फंसे यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत-बचाव अभियान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। घायलों को एंबुलेंस के जरिए संगरूर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया। अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में घायलों की संख्या 18 से 24 के बीच बताई गई है। वहीं, हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

तेज रफ्तार की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय मौसम साफ था और इलाके में धुंध भी नहीं थी। शुरुआती जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर बस की तेज रफ्तार को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में हुए इस दर्दनाक हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को घायलों का उचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट