सोशल संवाद / सरायकेला-खरसावां : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत सरायकेला थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सोमवार (04 मई 2026) को थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 13 मोबाइल फोन को CEIR Portal की मदद से ट्रेस कर बरामद किया गया।

यह भी पढे : संजय सरायकेला के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, वेतन और स्थायीकरण की मांग तेज
पुलिस द्वारा बरामद सभी मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। लंबे समय से खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। सभी ने इस सराहनीय कार्य के लिए सरायकेला पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ का मुख्य उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
इस पहल से आमजन में सुरक्षा की भावना के साथ-साथ पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें या CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।









