---Advertisement---

कोल इंडिया में बने मैनेजमेंट ट्रेनी

May 14, 2026 4:49 PM
---Advertisement---

सोशल संवाद/डेस्क : कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (इ-1 ग्रेड) के 660 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं.

यह भी पढे : खिलाड़ियों को एसएसबी दे रहा कांस्टेबल के 404 पदों पर मौका

कुल पद   660

  • इलेक्ट्रिकल 221
  • सिविल  178
  • मेकेनिकल 145
  • सिस्टम/आइटी     43
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन 38
  • जियोलॉजी     15
  • इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग  11
  • राजभाषा-हिंदी    5
  • कंपनी सेक्रेटरी     4

शैक्षणिक योग्यता : इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीइ / बीटेक / बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होना अनिवार्य है. सिस्टम (आइटी/सीएस) के लिए कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / आइटी में बीइ / बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) की प्रथम श्रेणी डिग्री या किसी भी विषय में डिग्री के साथ एमसीए करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. अन्य पदों के लिए तय योग्यता अधिसूचना से प्राप्त करें.

आयु सीमा : अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 अप्रैल, 2026 के आधार पर 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में सरकारी नियमानुसार छूट दी जायेगी.

वेतन : चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 60,000 से 1,80,000 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे.

इच्छुक उम्मीदवार कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/ दिव्यांग और सीआइएल कर्मचारियों के लिए आवेदन निःशुल्क है.

  • अंतिम तिथि : 11 जून, 2026 (शाम 6:00 बजे).
  • विवरण देखें : https://www.coalindia.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now