Dr Abhishek Child Care

गोविंदपुर में जगह जगह मना मंगल कालिंदी के जीत का जश्न; युवा, महिलाओं ने सड़कों पर उतर कर मनाया जश्न

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
गोविंदपुर में जगह जगह मना मंगल कालिंदी के जीत का जश्न
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से मंगल कालिंदी जी के पुनः विधायक बनने पर गोविंदपुर में जगह-जगह युवा,महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जीत का जश्न मनाया। गोविंदपुर राम मंदिर बस स्टैंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता समीर दास के नेतृत्व में, डिस्पेंसरी मोड में युवा नेता प्रकाश दुबे के नेतृत्व में, रामपुर गिट्टी मशीन में राजवान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता उत्साहित होकर सड़कों पर उतर कर लड्डू वितरण किया एवं आतिशबाजी की।

यह भी पढ़े : क्या हुआ विजय न चूम सका, क्षमता भर अपनी लड़ा हूँ मैं; जाके कह दो विषम लक्ष्य से हारा नहीं हूँ मैं..- शिव शंकर सिंह

इस अवसर पर स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष कुमार ने कहा जनता ने महागठबंधन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अपना आशीर्वाद दिया। विकास के नाम पर वोट देने के लिए जनता बधाई के पात्र है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बी डी राय , सी वी राजू , दिनेश सिंह,रजनी दास, पंकज गोप, परितोष महतो,निकेश कुमार,विजय कुमार, प्रशांत चौधरी, मंटू सिंह,मीना देवी,आशा देवी,चिंता देवी,पूनम देवी, सरस्वती देवी, अशर्फी देवी, किन्सुख मोहती, राम मिश्रा,कन्हैया यादव, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version