---Advertisement---

मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने की पदयात्रा

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा लगातार जारी है. यह पदयात्रा कई इलाकों में चलाया गया. इस दौरान सुधा गुप्ता के साथ काफी संख्या में महिलाएं और युवा भी जुड़ रहे है. लोगों का कारवां बढ़ता जा रहा है. सुधा गुप्ता ने कहा कि लोग विकास का साथ देंगे. जनता उनके साथ है. वे विकास की लंबित योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही हर गली मोहल्ला तक सारी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है.

ये भी पढे : अब झारखंड में भी SIR का बजा बिगुल, अधिसूचना जारी, तैयार रखें ये जरूरी कागजात

मेयर जनता बनायेगी तो उनकी समस्याओं का निराकरण के साथ ही पूरे मानगो को बदलने का काम करेंगे. बिना किसी भेदभाव का विकास करना ही हमारा लक्ष्य है और मानगो को विकसित बनाना है. सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो बाजार, किस्टोनगर, सरोजिनी पथ, बगानशाही, गंगा विहार, सुकना बस्ती, वास्तु विहार, मुंशी मोहल्ला, झारखण्ड कॉलोनी, रिपिट कॉलोनी, वसुन्धरा हिलव्यू के आसपास के क्षेत्रों में पदयात्रा जनसंपर्क का लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की.

मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने पदयात्रा के दौरान घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को गंभीरता से सुना. विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने नालों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और कचरा प्रबंधन जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. इस पर प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद समस्याओं का समाधान कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर मानगो के हर गली मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें.

पदयात्रा के दौरान मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से विशेष रूप से बातचीत कर उनकी दैनिक जीवन से जुड़ी चुनौतियों को जाना और उनसे कहा कि आगामी 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर मुझे विजयी बनाएं. पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---