Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मानगो को झारखंड का बेस्ट नगर निगम क्षेत्र बनायेंगे, विकास किया है, विकास करेंगे : सुधा गुप्ता-बन्ना गुप्ता

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से मानगो पारडीह चौक, कुली रोड, वाटिका ग्रीन सिटी, चूनाशाह कॉलोनी, मानगो क्रास रोड नंबर 1, जाकिर नगर में समर्थकों के साथ डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से जनसमर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो मानगो के विकास की नयी गति प्रदान करेंगे. उन्होंने बताया कि बन्ना गुप्ता ने मानगो के विकास के लिए काफी काम किये है.

ये भी पढे : मणिपुर हिंसा 2026: फायरिंग, आगजनी और इंटरनेट बंद, हालात तनावपूर्ण

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

विकास के काम के बदौलत और आने वाले भविष्य में जो योजनाएं विकास की आयेंगी, उसको लेकर वे चुनाव मैदान में है. उन्होंने कहा कि विकास किया है, विकास करेंगे और मानगो को झारखंड का सबसे बेस्ट नगर निगम बनाकर दम लेंगे. उन्होंने वादा किया कि सड़क, नाली, जलापूर्ति, सफाई और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक कल्याण पर भी विशेष ध्यान देकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.आम लोगों ने भी उनके समर्थन में आवाज बुलंद की. सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मानगो के विकास के लिए मुझे भारी मतों से विजय बनाएं. उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उन्हें मानगो की सेवा करने की प्रेरणा देगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator