Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप पर Toyota ने दर्ज कराई FIR, गिरफ्तारी की अटकलें तेज

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Manish Kashyap FIR
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला ई-20 (इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर किए गए उनके दावों से जुड़ा है। टोयोटा कंपनी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। इसके बाद मनीष कश्यप की संभावित गिरफ्तारी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े : राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट पहुंची सोनम रघुवंशी, हलफनामे में कहा- ‘मैं निर्दोष हूं’

क्या है पूरा मामला?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कुछ दिन पहले मनीष कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह एक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में आई खराबी के लिए ई-20 पेट्रोल को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उन्होंने दावा किया था कि इथेनॉल मिश्रित ईंधन के कारण उनकी कार खराब हो गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।

नितिन गडकरी ने दावों को बताया गलत

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक कार्यक्रम में बिना नाम लिए मनीष कश्यप के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित वाहन की जांच टोयोटा कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा कराई गई और जांच में पाया गया कि वाहन की खराबी का ई-20 पेट्रोल से कोई संबंध नहीं था।

गडकरी के अनुसार, शुरुआत में वाहन जांच के लिए नहीं भेजा गया था। बाद में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद कंपनी को वाहन उपलब्ध कराया गया, जहां तकनीकी जांच में आरोप निराधार पाए गए।

Toyota ने दर्ज कराई FIR

वाहन की जांच पूरी होने के बाद टोयोटा कंपनी ने कथित तौर पर झूठे आरोप लगाने और भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि पुलिस आगे कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

यह पहली बार नहीं है जब मनीष कश्यप कानूनी विवादों में फंसे हैं। वर्ष 2023 में तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों से जुड़े कथित फर्जी वीडियो साझा करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में तमिलनाडु पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई थी।

ई-20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है सरकार

केंद्र सरकार देश में कच्चे तेल के आयात को कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और प्रदूषण में कमी लाने के उद्देश्य से ई-20 (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में इस विवाद ने ई-20 ईंधन को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator