September 27, 2023 1:41 pm
Advertisement

एल्विश यादव से मनीषा ने की ऐसी डिमांड….जोड़ लिए उन्होंने हाथ

Advertisement

सोशल संवाद/डेस्क : मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान हमेशा साथ में मस्ती करते रहते हैं। एल्विश के साथ तो मनीषा खूब फ्लर्ट करती हैं। एल्विश तो हर बार मनीषा की फ्लर्टिंग से बचते हैं, लेकिन मनीषा उनका पीछा ही नहीं छोड़ती हैं। अब बीती रात मनीषा ने फिर एल्विश के साथ मस्ती करना नहीं छोड़ा। दरअसल, घर की लाइट्स बंद होने के बाद एल्विश अपने बेड पर सोने चले जाते हैं। मनीषा भी पीछे-पीछे वहीं चली जाती हैं।

मनीषा फिर उनसे कहती हैं कि देखिए मनचले जी आज तो हम तभी सोने जाएंगे जब आप हमें हग देंगे। इसके बाद एल्विश कहते हैं कि अरे मेरी मां मुझे छोड़ दे, मैं कोई हग नहीं देने वाला। तो मनीषा कहती हैं कि नहीं आपको हग देना ही होगा तभी हम सोने जाएंगे नहीं तो देखिए हम आपको भी सोने नहीं देंगे और आप सो गए तो आपके साइड में आकर सोने आ जाएंगे। मनीषा बार-बार एल्विश के पास आती हैं तो एल्विश भागने लगते हैं। कभी एल्विश बेड के ऊपर चढ़ जाते हैं तो कभी हाथ जोड़कर मनीषा को जाने को कहते हैं।

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें