Advertisement 2

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

By Sanjana Das

Published :

Follow
लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / मनोहरपुर : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले की सेल की मनोहरपुर लौह अयस्क खदान, चिरिया के पूर्ण संचालन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि खदान के अंतर्गत धोबिल, मेकलोलेन, अजीताबुरु और सुकरी-लुटूरूबुरु जैसे क्षेत्रों में विशाल लौह अयस्क भंडार होने के बावजूद अधिकांश पट्टों में वैधानिक एवं वन स्वीकृतियों के अभाव में खनन शुरू नहीं हो सका है।

यह भी पढे :पंजाब पुलिस ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, जंतर-मंतर पर हमले की थी योजना; ISI से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार

सांसद ने कहा कि खदान का पूर्ण संचालन होने से देश में लौह अयस्क उत्पादन बढ़ेगा, इस्पात उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, आयात पर निर्भरता कम होगी, स्थानीय एवं जनजातीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मैनेजमेंट प्लान फॉर सस्टेनेबल माइनिंग (एमपीएसएम) की शीघ्र समीक्षा, लंबित वन एवं वैधानिक स्वीकृतियों का त्वरित निपटारा, वर्ष 1980 से पूर्व टूटे हुए क्षेत्रों में वैज्ञानिक खनन की अनुमति तथा अंतर-मंत्रालयी समिति बनाकर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने की मांग की, ताकि मनोहरपुर लौह अयस्क खदान के सभी पट्टों का जल्द पूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version