Dr Abhishek Child Care

वार्ड 21 से मनुश्री दुबे ने भरा पर्चा, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बदली राजनीति की तस्वीर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Manushree Dubey filed her nomination from Ward 21
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 से युवा अधिवक्ता मनुश्री दुबे ने सोमवार 3 फरवरी को करनडीह स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय, जमशेदपुर में अपना नामांकन दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरते ही उन्होंने वार्ड की सियासी हलचल को तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: रिम्स से बाल कैदी फरार: ट्रॉमा सेंटर से सुरक्षा को चकमा देकर भागा चोरी का आरोपी किशोर

मनुश्री दुबे ने नामांकन के बाद स्पष्ट किया कि उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य सिर्फ जीत हासिल करना नहीं, बल्कि वार्ड की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा, जर्जर सड़कें, नालियों की बदहाल स्थिति और जलनिकासी की समस्या वार्ड 21 के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिन पर वे प्राथमिकता के साथ काम करेंगी।

युवा प्रत्याशी मनुश्री का कहना है कि वार्ड को ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर दिन जनता के साथ खड़ा रहे। उनका फोकस युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने और बुजुर्गों को सम्मान दिलाने पर रहेगा, ताकि विकास की दिशा सही मायने में बदली जा सके।

नामांकन के दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य, मित्र, स्थानीय नागरिक और अधिवक्ता साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इससे यह संकेत मिला कि उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है। मनुश्री दुबे ने कहा कि यह नामांकन सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि वार्ड 21 में ईमानदारी, जवाबदेही और बदलाव की नई शुरुआत है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version